{"_id":"5f5b3f368ebc3e368264123b","slug":"delhi-ncr-moradabad-officer-tell-family-he-is-infected-with-covid-19-wife-visit-him-found-with-another-lady-in-compromising-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कोरोना बताकर घर नहीं जा रहा था अधिकारी, हाल लेने पहुंची पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पकड़ा, और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कोरोना बताकर घर नहीं जा रहा था अधिकारी, हाल लेने पहुंची पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पकड़ा, और फिर...
Fri, 11 Sep 2020 03:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 11 Sep 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोनाकाल में आपदा को अवसर बनाने की अपील तो सरकारें शुरू से कर रही हैं लेकिन एक सरकारी अधिकारी ने इस बात को इतनी गंभीरता से ले लिया कि इसका फायदा उठाने के लिए खुद को कोरोना पॉजिटिव ही घोषित कर डाला। कोरोना के बहाने वह पत्नी को धोखा दे रहा था, लेकिन पत्नी को संदेह हुआ और जब वह पति से मिलने गई तो सारी सच्चाई सामने आ गई।
दरअसल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में विकास कार्यों में लगे एक प्रशासनिक अधिकारी के दफ्तर में कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसने खुद को भी कोरोना होने की बात पत्नी को बताई और कहा कि वह घर नहीं आ सकता।
उसने कहा कि उसे होम क्वारंटीन में रहने को कहा है, इसलिए वह नोएडा में परिवार के पास न जाकर गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपने दूसरे फ्लैट में रहेगा। कई दिन तक जब पति घर नहीं आया तो पत्नी को शक हुआ। जब पत्नी उससे मिलने पहुंची तो उसे एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया।
विज्ञापन
हालांकि स्थानीय पुलिस ने मामले और वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी होने से इनकार किया है। अधिकारी की शादी 28 साल पहले हुई थी और परिवार में पत्नी बेटा और बेटी हैं।