फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Delhi-Lucknow highway jammed for three and a half hours

Moradabad News: दिल्ली लखनऊ हाईवे पर लगा साढ़े तीन घंटे जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Lucknow highway jammed for three and a half hours
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मूंढापांडे क्षेत्र में शुक्रवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे साढ़े तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे दोनों तरफ पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। कटघर और मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शाम करीब साढ़े छह बजे यातायात सुचारु हो पाया।
हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे रामपुर की ओर से आने वाले वाहनों की साइड बंद कर दी गई थी। इसके बाद मशीनों से सड़क की बजरी उखाड़ी जा रही थी। जबकि मुरादाबाद से रामपुर जाने वाली साइड पर यातायात चालू था। जब एक ही साइड में दोनों तरफ के वाहन गुजरने लगे तो धीरे-धीरे जाम लगना शुरू हो गया। शाम चार बजे यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। इसके बाद दोनों तरफ पांच-पांच किलोमीटर जाम लग गया। भीषण गर्मी में लोग जाम में फंस गए। जिससे बच्चों का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

जाम की तस्वीरें लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कीं। एक व्यक्ति ने जाम के फोटो ट्वीट कर दिए। जिसमें मुरादाबाद पुलिस के अलावा डीपीपी और मुख्यमंत्री को भी टैग किया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। मूंढापांडे और कटघर पुलिस के अलावा यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर-उधर खड़े वाहनों को हटवाया और यातायात चालू कराया। शाम करीब साढ़े छह बजे यातायात चालू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



- रामपुर के पटवाई से भोजपुर के सेहल गांव जा रहा हूं। करीब दो घंटे तक मैं जाम में फंसा हूं। हाईवे पर मरम्मत कार्य करना तो वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। -विशाल

-दलपतपुर से ई बस में सवारियां भरकर मुरादाबाद जा रहा हूं। एक घंटे तक जाम में फंसा हूं। सवारियां भी बहुत परेशान हो चुकी है।
- हर्षित कुमार, बस चालक

-हाईवे पर मरम्मत कार्य चल रहा था। जिस कारण एक साइड बंद कर दी गई थी। दोनों तरफ के वाहन एक साइड में आए तो जाम लग गया था। मूंढापांडे, कटघर यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया है। अब यातायात सामान्य चल रहा है। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article