फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Debit card, helpline stuck in machine

मशीन में फंस गया डेबिट कार्ड, हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की तो उड़ गए पचास हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Debit card, helpline stuck in machine
कांठ (मुरादाबाद)। कांठ थानाक्षेत्र स्थित एटीएम से रुपये निकलने गए नगर पालिका के कर्मचारी का डिबेट कार्ड मशीन में फंस गया। उसने कार्ड निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। तब उसने केबिन में लगे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की। इसके बाद उसके खाते से तीन बार में पचास हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने साइबर सेल में तहरीर देकर रुपये वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कांठ नगर के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी मोहम्मद इरफान अमरोहा नगर पालिका कार्यालय में सहायक कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह रविवार सुबह करीब 11 बजे कांठ स्थित कुमार फिलिंग स्टेशन पर लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। मशीन में उनका डेबिट कार्ड लगाया, काफी प्रयास के बाद भी वह कार्ड वापस नहीं निकाल पाए। इरफन के अनुसार मौके पर सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। इसी दौरान वहां एक युवक पहुंचा। उसने कहा था कि अगर कार्ड नहीं निकल रहा है तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा दीजिए। तब उसने एटीएम केबिन में लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की। तब कॉल रिसीव करने वाले ने कहा था कि हम चौबीस घंटे के लिए कार्ड ब्लॉक कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित अपने घर चला गया। सोमवार चार बजे वापस आया तो एटीएम में उसका कार्ड नहीं था। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल पर मैसेज चेक किए। जिसमें दो बार में दस दस हजार और एक बार में तीस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज था। इस संबंध में इरफान ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed