फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of labour found in pond after 16 hours

दूसरे दिन तालाब में उतराया मिला मजदूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
deadbody of labour found in pond after 16 hours
मुरादाबाद। बुद्धि विहार सेक्टर सात स्थित 12 हजार मीटर क्षेत्रफल के तालाब में डूबे मजदूर को ढूंढने के लिए पीएसी की दस सदस्यीय टीम लगाई गई लेकिन स्थिर पानी में भी पीएसी टीम शव को ढूंढने में विफल रही। घटना के दूसरे दिन मजदूर का शव पानी में उतराता मिला। लोग पीएसी की टीम पर ढूंढने में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बुद्धि विहार सेक्टर - सात गोपालपुर निवासी मजदूर नन्हे (52) रविवार की सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। दोपहर दो बजे जब वह लौटकर आया तो देखा कि तालाब के अंदर बच्चे मछली पकड़ रहे हैं। उसने बच्चों को डांटते हुए कहा कि तालाब गहरा है, यहां मछली पकड़ना खतरनाक है। फिर भी बच्चे नहीं भागे तो वह खुद कपड़ा और चप्पल किनारे उतारने के बाद तालाब में नीचे उतर गया। इस बीच पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस डॉ. अनूप कुमार ने 23 वीं वाहिनी पीएसी की दस सदस्यीय टीम को मजदूर को ढूंढने के निर्देश दिए। नाव लेकर टीम ने तालाब का एक चक्कर लगाया और शाम ढलते ही पीएसी टीम चली गई। परिजनों का आरोप था कि घटना के तीन घंटे बाद पीएसी टीम आई और बगैर ढूंढे खानापूर्ति कर तालाब से निकल गई। पीएसी ने काफी लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed