फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of export firms supervisor found in drain

नाले में मिला निर्यात फर्म के सुपरवाइजर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of export firms supervisor found in drain
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती में मंगलवार सुबह निर्यात फर्म के सुपरवाइजर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह सोमवार शाम कहीं जाने के लिए घर से निकले थे। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर उनका शव पड़ा मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कटघर के पीतल बस्ती कमला विहार निवासी ओमप्रकाश (35) लदावली स्थित निर्यात फर्म में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। ओमप्रकाश के परिवार में पत्नी गुड़िया के अलावा चार बच्चे शांतनु, मुकुल, मनीष और मानव हैं। मृतक के बड़े भाई मुकेश के मुताबिक, सोमवार शाम करीब सात बजे वह कहीं जाने के लिए घर से निकले थे। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे क्षेत्र के लोगों ने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखे जाने की सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

आस पड़ोस के लोग भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने मृतक की पहचान ओमप्रकाश के रूप में कराई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुुंच गए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed