फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of a person found floating in the Ganges, not identified

Moradabad News: गंगा में उतराता मिला एक व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found floating in the Ganges, not identified
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव ईसमपुर के पास गंगा में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसकी आयु करीब 45 वर्ष है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ईसमपुर निवासी भूरे सिंह गंगा किनारे खेत पर काम करने गए थे। वही गंगा में स्नान करने चले गए। स्नान करते हुए उन्हें एक व्यक्ति का शव गंगा में उतराता दिखाई दिया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर कोई पता नहीं चला। स्थानीय लोगों के मुताबिक शव गंगा में पीछे से बहकर आया है।
विज्ञापन

पानी में पड़ा होने के कारण शव काफी फूल गया है। मृतक हल्के सलेटी रंग की शर्ट व गहरे सलेटी रंग की पेंट पहने हुए है। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक एनके सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव ईसमपुर गंगा घाट पर गंगा में उतराता हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed