फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughter uncovered father's handiwork, police revealed blind murder

मुरादाबाद: बेटी ने खोल दी पिता की करतूत, पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Sun, 12 Jun 2022 04:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 12 Jun 2022 04:22 PM IST
सार

किशोरी के खुलासे के बाद थाना पुलिस ने तुरंत बिलारी पुलिस से संपर्क कर जानकारी मांगी तो जहां से महिला की हत्या की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने घर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर उसकी पहली पत्नी की हत्या का भी आरोप है।

विज्ञापन
Daughter uncovered father's handiwork, police revealed blind murder
हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौदह साल की एक किशोरी ने अपने सौतेले पिता की ऐसी करतूत खोल दी जिसे पुलिस भी नहीं खोल पा रही थी। शुक्रवार रात चौकी पहुंची किशोरी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि मेरे पिता मम्मी के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने घरेलू विवाद बताकर टालने की कोशिश की तो बेटी ने बताया कि मेरे पिता को आप नहीं जानते।

विज्ञापन


उसने बताया कि एक सप्ताह पहले ही उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर बिलारी में एक महिला का मर्डर किया था। तब पुलिसकर्मियों का माथा ठनका। पुलिस ने किशोरी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बिलारी के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तीन जून को बिलारी थानाक्षेत्र के तेवर खास गांव के जंगल में एक महिला की लाश बरामद हुई थी। मृतका को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था और उसके सिर को ईंट से हमलाकर कुचला गया था। बिलारी पुलिस न तो मृतका की पहचान करा पा रही थी और न ही कातिलों तक पहुंच पा रही थी। शुक्रवार रात कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा पुलिस टीम के साथ दस सराय के पास गश्त कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां एक किशोरी पहुंची। उसने रोते हुए पुलिसकर्मियों से उसकी मम्मी को बचाने की गुहार लगाई। किशोरी ने बताया मेरा सौतेला पिता मोतीराम मम्मी को पीट रहा है। पुलिसकर्मियों ने घरेलू विवाद होने की बात कहकर उसे शांत कराया और टालने की कोशिश की। तब किशोरी ने अपने पिता की करतूत खोलते हुए बताया कि मेरे पिता को आप नहीं जानते हैं। उन्होंने एक सप्ताह पहले ही बिलारी में एक महिला का मर्डर किया था। इस मर्डर में मेरे पिता के साथी भी शामिल थे।

थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को माथा ठनका। उन्होंने तुरंत बिलारी पुलिस से संपर्क किया और मर्डर के बारे में जानकारी की। तब पता चला कि बिलारी में एक महिला की हत्या हुई है। मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ देर बाद किशोरी की मां थाने पहुंच गई। वह भी घरेलू विवाद होने की बात कहकर बेटी को घर ले गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मां-बेटी का पीछा किया और भदौड़ा स्थित एक मकान से मोतीराम को पकड़ कर थाने ले गई।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी मुनेश, रवि और मोसेरे भाई दयाराम उर्फ दहिया के साथ मिलकर पहले महिला से दुष्कर्म किया इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद ईंट से उसका सिर कुचलकर लाश जंगल में फेंककर सभी मौके से भाग गए थे।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई थी महिला की हत्या

हत्यारोपी मोतीराम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के सिरसी सादा गांव निवासी है। वर्तमान में वह परिवार के साथ कटघर के भदौड़ा में रहता है। दूसरा आरोपी मुनेश कटघर के उंचागांव उर्फ रुस्तमपुर बढमार निवासी है। जबकि तीसरा आरोपी रवि निवासी नगलिया मूंढापांडे है। तीनों आपस में दोस्त हैं। बिजनौर निवासी एक महिला से तीनों की जान पहचान थी। इस महिला के साथ मोतीराम के प्रेम संबंध हो गए थे। वो मोतीराम पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। 31 मई को तीनों ने साजिश रची कि वह महिला को बिलारी के तेवर खास गांव में मोतीराम के मौसेरे भाई दयाराम उर्फ दहिया के घर ले जाएंगे। महिला जाने को तैयार हो गई थी।

वहां दयाराम ने भी महिला के साथ छेड़खानी शुरू की। इससे महिला नाराज हो गई। उसने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि महिला भी नशे की हालत में थी। आरोपियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश दयाराम उर्फ दहिया के मकान के पीछे गन्ने के खेत में फेंक दी थी।

पति को छोड़कर कोलकाता से आ गई थी महिला

बिजनौर निवासी महिला की शादी कोलकाता में रहने वाले युवक के साथ हुई थी, जिससे महिला को एक बेटा भी हुआ। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला भी शराब पीने की आदी थी, जिस कारण पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह पति को छोड़कर बिजनौर आ गई थी। इसके बाद वह मुरादाबाद आने लगी। यहां उसकी दोस्ती, मोतीराम, मुनेश और रवि से हो गई थी। वह बीच-बीच में तीनों के घर आती रहती थी।

मोतीराम ने पहली पत्नी की भी की थी हत्या

थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि मोतीराम ने 2009 में अपनी पहली पत्नी की भी हत्या की थी। इस मामले में उसके खिलाफ मैनाठेर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वह जेल भी भेजा गया था। जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद आरोपी ने कटघर क्षेत्र में दूसरी महिला से शादी कर ली थी। आरोपी ने इस पर 2015 में जानलेवा हमला किया था। आरोपी ने महिला को गोली मार दी थी। इसके अलावा भी आरोपी के खिलाफ कटघर, बनियाठेर, बिलारी और अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

चंद कदमों की दूरी पर था हत्यारोपी, बिलारी पुलिस नहीं पकड़ पाई

बिलारी थानाक्षेत्र के तेवर खास गांव में तीन जून को जिस जगह महिला का शव मिला था, वहां से चंद कदमों की दूसरी पर दयाराम उर्फ दहिया मौजूद था। लाश मिलने पर अन्य लोगों के साथ ही दयाराम भी मौके पर पहुंचा था। बावजूद इसके पुलिस ने न तो मृतका की पहचान कराई और न ही कातिल तक पहुंच पाई थी। कटघर पुलिस इस मामले में नहीं जुटती तो इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा नहीं हो पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed