{"_id":"4615c48eafb30ec33e173598a0414bc7","slug":"women-pullout-outside-to-home-and-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरथला में महिलाओं को घर से खींचकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरथला में महिलाओं को घर से खींचकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस की हरथला कालोनी में पुरानी पुलिस चौकी के पास एक महिला दुकानदार को सरेआम घर से खींचकर पीटने की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने चौबीस घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हमलावरों ने महिला दुकानदार और उसकी ननद को घर से खींचकर सरेआम पीटा था। पुलिस मौके पर भी पहुंची लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हमलावर दूसरे वर्ग के हैं लिहाजा घटना को लेकर अंदरखाने तनाव पनप रहा है।
लेकिन इस सबसे बेफिक्र्र सिविल लाइंस पुलिस घटना को दबाए बैठी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर फैसले का दबाव डालने के आरोप भी लगाए हैं। हरथला सब्जी मंडी में पुलिस चौकी के पास सुनील विश्नोई की पत्नी समता विश्नोई की रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। हरथला के ही सुहैल से खरीदे कपड़ों को वापस करने को लेकर समता की कुछ कहासुनी हुई थी।
इसके बाद रविवार रात करीब आठ बजे सुहैल ने अपने पांच - छह साथियों को साथ लेकर दुकान पर धावा बोलकर महिला दुकानदार की पिटाई कर दी थी। बचने के लिए महिला दुकान से सटे अपने घर में घुसी तो हमलावरों ने उसे घर से खींचकर पीटा। बचाव में आई उसकी ननद पूजा विश्नोई की भी हमलावरों ने सरेआम पिटाई की थी। महिलाओं को सरेआम घर से खींचकर पीटे जाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन
एसएसपी आफिस फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ित परिवार का कहना था कि सिविल लाइंस पुलिस उन पर मुकदमे की बजाए समझौते को दबाव डाल रही है। एसएसआई सिविल लाइंस संजय शर्मा का कहना है कि महिला दुकानदार को पीटा गया है यह बात सच है। लेकिन पीड़ित पक्ष साथ में लूट की भी तहरीर दे रहा है जबकि लूट नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष से कहा गया है कि लूट का आरोप हटाकर घर में घुसकर मारपीट की तहरीर दे तो हम मुकदमा दर्ज कर लेंगे।