{"_id":"582b6cfa4f1c1b61368ff588","slug":"theft-of-lakh-rupees-in-business-man-of-lajpat-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाजपतनगर में कारोबारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाजपतनगर में कारोबारी के घर लाखों की चोरी
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 16 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : demo
कटघर थानाक्षेत्र के लाजपत नगर में चोरों ने पीतल कारोबारी के मकान से नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार बाहर गया था। घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल करने के बाद चली गई। कारोबारी ने केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।
लाजपत नगर में पीतल कारोबारी मो. इस्लाम का मकान है। मो. इस्लाम की पत्नी इकरा अपने बेटे के साथ लेकर मायके गई थी। जबकि सोमवार की रात मो. इस्लाम अपने दूसरे मकान में सो गए थे। रात में किसी समय छत का जाल काटकर मकान में उतर गए और कमरों के ताले तोड़ दिए।
इसके बाद चोरों ने अलमारी को लॉकर उखाड़ दिया। चोरों ने अलमारी से नकदी और सोनें चांदी के जेवर समेत लाखों रुपयेे का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार को घर लौटने पर मो. इस्लाम को चोरी की जानकारी हुई। इस घटना से कालोनी में हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मो. इस्लाम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।