{"_id":"57a2de294f1c1bc3762ba183","slug":"sp-leaders-of-the-bjp-s-women-councilors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेताओं ने बीजेपी की महिला पार्षद से की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेताओं ने बीजेपी की महिला पार्षद से की अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला स्थित बूथ पर मतदान के दौरान सपा नेताओं ने बीजेपी की महिला पार्षद सीमा सैनी के साथ अभद्रता की। पार्षद का आरोप है कि सपा नेताओं ने उसका एजेंट पास फाड़ कर फेंक दिया और उसे बूथ से बाहर निकल दिया।
महिला ने बताया कि इस दौरान पुलिस वाले तमाशबीन बने रहे। बीजेपी नेताओं ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हरथला-झांसनपुर वार्ड संख्या सात की पार्षद सीमा सैनी ने बताया कि आदर्श ग्रामीण विद्यालय में बुधवार को मतदान चल रहा था। कुछ युवक बार बार बूथ के अंदर घुस रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो युवकों ने सपा नेताओं को बुलाने की धमकी दी। कुछ ही देर बाद वहां सपा नेता व दर्जा राज्य मंत्री हाजी इकराम कुरैशी और सपा नेता यूसुफ मलिक पहुंच गए।
महिला ने आरोप लगाया है कि यूसुफ मलिक ने उसके साथ गाली गलौच की और एजेंट पास फाड़ कर फेंक दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसने इस मामले की शिकायत अपनी पार्टी के नेताओं से की है।
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि कुछ लोगों ने फोन पर शिकायत की थी। मैंने उन्हें बताया कि अगर कोई शिकायत है तो वह आकर मिले। मामले की जांच कराई जाएगी।