फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP leader pick dalit girl from car

सपा नेता ने दलित किशोरी को कार से खींचा, छेड़खानी की रिपोर्ट

Fri, 07 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
SP leader pick dalit girl from car
छेड़खानी का आरोपी सपा यूथ ब्रिगेड का जिला सचिव नावेद मालिक - फोटो : अमर उजाला
नगर में फरीदनगर रोड पर पिता के साथ ड्राइविंग सीख रही दलित किशोरी को बाइक सवार तीन युवकों खींच लिया। पिता के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस मामले में एक सपा नेता सहित दो अन्यों पर पाक्सो लगाया गया है।
विज्ञापन


बुधवार रात फरीदनगर रोड पर एक किशोरी अपने पिता के साथ ड्राइविंग सीख रही थी। तभी पीछे से बाइक पर आ रहे सपा यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव नावेद मलिक पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी फरीदनगर ने अपने दो साथियों के साथ कार को ओवरटेक किया। कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि तीनों ने कार का दरवाजा खोला और ड्राइविंग सीख रही किशोरी को खींचकर अपनी गोदी में उठा लिया। किशोरी के पिता ने विरोध किया। तो तीनों युवकों ने पिता की जमकर लात घूसों से पिटाई की। शोर मचाने प मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ को आता देख तीनों युवक धमकाते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना पर पुलिस ने किशोरी के पिता द्वारा बताए जाने पर सपा यूथ बिग्रेड के जिला सचिव नावेद मलिक  और उसके साथी फईम पुत्र खलील को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि तीसरा युवक हाथ नहीं आया। इस बीच सत्ता पक्ष के कुछ लोग भी पुलिस पर दवाब बनाने के लिए थाने पर पहुंच गए।

उधर घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक विजय यादव भी मौके पर अपने समर्थकों संग पहुंच गए। उन्होंने आरोपी सपा नेता और उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। भीड़ के तेवर देख सत्ता धारी पक्ष के नेताओं को पीछे हटना पड़ा।  


कोतवाली प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ पास्को, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीसरे युवक की पहचान कर ली गई है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष दलित वर्ग से है। इसलिए आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट भी लगाया जा रहा है। दोनों आरोपियो को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed