फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shablu died to third degree

थर्ड डिग्री से शबलू मरा तो भगा दिया दूसरे बदमाश के बेटे को

Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
shablu died to third degree
शबलू - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर की कस्टडी डेथ की जिम्मेदार हजरतनगर गढ़ी थाने की पुलिस ने शबलू के साथ एक अन्य बदमाश के बेटे को भी थर्ड डिग्री दी थी। पिता का ठिकाना पूछने के लिए दूसरे पर भी डंडे बरसाए थे।
विज्ञापन


रोगा और सिपाही ने रातभर दोनों को पीटा था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस टार्चर से शबलू की मौत के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। दूसरा कहीं इस घटना का चश्मदीद न बन जाए। लोगों के सामने अपनी जुबान न खोल दे, लिहाजा बिना लिखापढ़ी किए उसे भगा दिया था।
विज्ञापन


धमकी दी थी कि अगर उसने कहीं मुंह खोला तो उसे और उसके पिता को जेल में ठूंस दिया जाएगा। हजरत नगर गढ़ी थाने की पुलिस ने गुरुवार को सिरसी गांव से मढ़न निवासी शबलू उर्फ रफीकुल हसन को उठाया था। घटना के समय शबलू अपने मामा के घर सिरसी एक कार्यक्रम में शिकरत करने गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसे वाहन चोरी के मामले में पूछताछ करने ले गई थी। इसके बाद अलावा पुलिस ने कुछ दिन पहले जेल से रिहा हुए ऑटो लिफ्टर की तलाश में उसके घर दबिश दी। शातिर वाहन चोर नहीं मिला तो पुलिस उसके बेटे को पकड़ कर थाने ले गई थी। पिता का ठिकाना पूछने के लिए पुलिस ने उसे भी टार्चर रूम में थर्ड डिग्री दी थी।

सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने दोनों पर डंडे बरसाए थे। जबकि शबलू को बिजली का करेंट भी लगाया था। शुक्रवार को शबलू की मौत हुई तो पुलिस ने पहले इस घटना को थाने में ही दबाने का प्रयास किया। बाद में हालत बिगड़ने का बहाना लेकर शबलू को पुलिस वाले बिलारी थाने लेकर पहुंचे। लेकिन डाक्टरों ने उसका इलाज करने से इंकार कर दिया था।

डाक्टरों का दावा था कि शबलू की पहले ही मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए थे। पुलिस वालों ने हिरासत में लिए गए युवक को बिना कार्रवाई के ही उसके घर तक पहुंचाया। युवक से कहा कि वह     इस घटना की जानकारी किसी को न दें। वरना उसके और उसके पिता को भी जेल भेज दिया जाएगा।


युवक के पिता पहले भी वाहन चोरी में जेल जा चुके हैं। लिहाजा उसने अपना मुंह बंद रखने में ही भलाई समझी। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि हजरत नगर गढ़ी थाने में युवक की मौत के मामले की जांच चल रही है। हर पहलू की गहराई से पड़ताल की जाएगी। घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे कार्रवाई की जाएगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed