फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rapist and murdrer arrested

रेप के बाद महिला की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Jan 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 09 Jan 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
rapist and murdrer arrested
कटघर थानाक्षेत्र में बलात्कार के बाद महिला की हत्या करने वाले आरोपी बाबूराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा के रेवाड़ी में दबिश देकर उसे ईंट भट्ठा से पकड़ा है। आरोपी वहां नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन




सितंबर माह में कटघर के मछरिया निवासी एक महिला की उस समय गला घोंटकर हत्या कर दी थी, जब वह जंगल से चारा लेने गई थी। पुलिस शुरुआत में पति को ही आरोपी मान कर जांच कर रही थी। लेकिन पुलिस को पति के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले थे।
विज्ञापन



इसके अलावा पति ने भी पुलिस को भरोसा दिलाया था कि वह सही आरोपी पकड़वाने में मदद करेगा। अगर ऐसा नहीं कर पाया तो पुलिस उसे जेल भेज दे। कुछ दिन पहले आई स्लाइड रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई थी। इसी बीच पुलिस को एक चश्मदीद भी मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसने घटना वाले दिन घटनास्थल के पास ही शराब माफिया किशन उर्फ बाबा निवासी मछरिया और बाबूराम पुत्र नंदराम निवासी भूड़ी थाना फैजगंज जनपद बदायूं को शराब बनाने हुए देखा था। कुछ समय के लिए दोनों गन्ने के खेत में घुसे थे। इसके बाद दोनों कहीं गायब हो गए थे। अगले दिन महिला की लाश गन्ने के खेत में मिली थी।



पुलिस ने किशन को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। उसने कबूला था कि उसने अपने साथी बाबूराम के साथ इस घटना को अंजाम दिया था। तब से पुलिस बाबू राम की तलाश में जुटी थी। कुछ दिन पहले ही पुलिस को पता चला था कि बाबूराम हयिाणा के रेवाड़ी के ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed