{"_id":"6b01f84c888f379904026613","slug":"farmer-killed-after-being-struck-by-a-speeding-dumper-truck-karnal-news-c-18-knl1018-1036159-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन
बलकार का फाइल फोटो।
करनाल। बड़ौता गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर किसान बलकार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को करीब 100 मीटर दूर छोड़कर भाग गया।
सदर थाना के प्रभारी तरसेम के अनुसार, गांव बड़ौता निवासी बलकार शनिवार दोपहर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर मूनक की तरफ जा रहे थे। गांव से करीब 100 मीटर आगे सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। ग्रामीण जसबीर ने बताया कि बलकार खेतीबाड़ी करते थे। परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे और माता-पिता हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी बलकार के कंधों पर थी।
डंपर के पीछे नहीं थी नंबर प्लेट
हादसे के बाद ग्रामीणों ने डंपर के पीछे नंबर प्लेट नहीं होने पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले डंपर भी सड़कों पर दौड़ते हैं। ऐसे वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक की पहचान की जा रही है।