फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   physco killer cut students neck

जेल से छूटते ही हेयर ड्रेसर ने काट दिया छात्रा का गला

Thu, 27 Apr 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 27 Apr 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
physco killer cut students neck
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मझोला के जयंतीपुर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह स्थल के बाहर दूसरी कक्षा की छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वारदात को हाल ही मे जेल से छूटे नशे के आदी एक हेयर ड्रेसर ने तेज धार वाले हथियार (उस्तरे) से अंजाम दिया। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

आरोपी हेयर ड्रेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में उसके दो साथी भी शामिल थे, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जयंतीपुर में पीतल की ढ़लाई का काम करने वाले इरशाद से विवाद के कारण उनकी पत्नी भूरी अपने बच्चों के साथ इरशाद से अलग रहती है।

विज्ञापन

 

भूरी की बेटी तराना (13) दूसरी कक्षा की छात्रा है। वह केजीएम जूनियर हाई स्कूल में पढ़ती है। तराना बुधवार को अपनी छोटी बहन आलम जहां के साथ कालोनी में ही रहने वाले टीचर जाकिर के शादी समारोह की दावत में गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वह खाना खाकर बाहर निकली तो अचानक पीछे से आए एक आरोपी ने छात्रा के गले पर तेज धार हथियार से वारकर घायल कर दिया। छात्रा ने बताया कि वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गई, आरोपी की शक्ल वह नहीं देख सकी है। भागते हुए उसकी शर्ट देखी जो कि पीले रंग की है।

 

घायल छात्रा को वैवाहिक समारोह में शामिल लोग जिला अस्पताल लेकर आए, मामले की सूचना जयंतीपुर पुलिस चौकी पर जाकर दी गई। सूचना मिलने पर कार्यवाहक एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।

 

एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तीन युवकों के नाम बताए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी शमीम उर्फ पवन्नी निवासी जयंतीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी सलमान और अनीस की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed