{"_id":"57a6d5354f1c1b78272b8da4","slug":"madrassa-teacher-broke-schoolgirls-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षक ने दूसरी की छात्रा का हाथ तोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसा शिक्षक ने दूसरी की छात्रा का हाथ तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम वर्क पूरा नहीं करने पर एक मदरसा शिक्षक ने दूसरी कक्षा की छात्रा की डंडे से पिटाई की। शिक्षक की पिटाई से बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। बात परिजनों तक पहुंची तो उन्होंने मदरसे पर जमकर हंगामा किया और मदरसा प्रबंधन के खिलाफ पाकबड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मदरसा संचालक निर्यातक के बेटे ने कवरेज को गए एक इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मी के साथ भी मारपीट की, पुलिस ने इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला मानपुर निवासी शुएब उल्ला की बेटी कुलसुम (7) पाकबड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित मदरसा जामिया अहसानुल बनात में कक्षा दो में पढ़ती है। छात्रा मदरसे में ही बने हॉस्टल में रहती है। शुएब ने बताया कि शनिवार को उन्हें मदरसे से सूचना मिली थी कि उनकी बेटी के हाथ में चोट लग गई है। वह अपने परिजनों के साथ मदरसे पहुंचे। लेकिन बच्ची वहां मौजूद नहीं थी। पता चला कि कुलसुम को टीएमयू में भर्ती कराया गया है।
बेटी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर शुएब बदहवास हालत में टीएमयू पहुंचे तो बेटी वहां भर्ती थी। पिता को देखते ही कुलसुम बिलख पड़ी। उसके हाथ की हड्डूी में फ्रैक्चर था। बच्ची ने अपने पिता व अन्य परिजनों को बताया कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर मदरसे में शिक्षक ने उसकी डंडे से पिटाई की थी, जिससे उसके हाथ की हड्डू टूटी है। इस पर भड़के परिजन मदरसे पर पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां मदरसा संचालक निर्यातक के बेटे ने बच्ची के परिजनों के साथ बदसलूकी की और कवरेज को पहुंचे इलेक्ट्रानिक मीडिया के एक कैमरामैन नईम खान को भी पीटा। छात्रा के परिजनों और नईम खान ने पाकबड़ा थाने में मदरसा संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला निर्यातक से जुड़ा था लिहाजा पुलिस ने नामजद तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने से साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि तहरीर बदलवाने के बाद ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।