फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   madarsa teacher threat to blast

मदरसे के शिक्षक ने धमाके करने की दी धमकी

Tue, 08 Mar 2016 03:30 AM IST
मुरादाबाद / अमर उजाला
मुरादाबाद / अमर उजाला Updated Tue, 08 Mar 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
madarsa teacher threat to blast
ब्लास्ट
पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर मदरसा शिक्षक ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। उसने खुद को आतंकवादी संगठन का सदस्य बताकर जिले में कई जगह धमाके करने के साथ ही ट्रेन उड़ाने की धमकी दी। उसने कहा आरएसएस और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन


वरना जल्द ही जिले में धमाके देखने को मिलेंगे। अफसरों के आदेश पर सर्विलांस टीम ने उसे ट्रेस कर सूरजननगर के एक मदरसे से उठा लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया शिक्षक हाफिज वकील ठाकुरद्वारा के सुरजननगर के मदरसेमें पढ़ाता है।
विज्ञापन


उसने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की। कॉल रिसीव होते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने खुद को आतंकी संगठन का सदस्य बताया। उसने कहा कि आरएसएस और बजरंग दल आदि संगठन मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलते हैं। इसलिए इन पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि उसकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह जगह-जगह विस्फोट कर देगा। इसके अलावा उसने ट्रेन उड़ाने की भी धमकी दी। धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफसरों के आदेश पर पुलिस ने फोन करने वाले का नंबर ट्रेस कर उसका पता लगाया। वह सुरजननगर का निवासी हाफिज वकील निकला।

वह वहां के एक मदरसे में पढ़ाता है। सोमवार का पुलिस ने सुरजनगर में दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे मुरादाबाद ले आई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। खूफिया एजेंसी भी पकड़े गए हाफिज वकील से पूछताछ कर रही हैं।


उसके परिजनों का कहना है कि वह मंदबुद्धि है और नेत्रहीन है। एसपी सिटी राम सुरेश यादव ने पकड़े गए आरोपी का नाम हाफिज वकील पुत्र अब्दुल रफीक बताया है। उन्होंने बताया कि हाफिज वकील से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed