{"_id":"6bfdf4102f5fda174a5f6d7918a2de0d","slug":"lover-of-groom-created-commotion-in-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की प्रेमिका का हंगामा, बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे की प्रेमिका का हंगामा, बैरंग लौटी बारात
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 10 Jun 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी के एक गांव में दुल्हन के घर वाले बारात का इंतजार कर रहे थे। तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और हर ओर रौनक थी। लेकिन दूल्हे के पहुंचने से पहले उसकी प्रेमिका पहुंच गई। फिर ऐसा बखेड़ा हुआ कि दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे की अगवानी करने से ही इंकार कर दिया।
घंटों पंचायत चली, मान मनौव्वल हुई लेकिन दुल्हन के घर वाले शादी करने को तैयार नहीं हुए। नतीजतन बारात को बैरंग बगैर दुल्हन के लौटना पड़ा। खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताने वाली महिला शादीशुदा और चार बच्चों की मां है।
संभल जिले में सिरसी नगर के मोहल्ला सादिकसराय निवासी एक युवती की शादी करीब सात साल पहले पाकबड़ा के मोहल्ला ईदगाह क्षेत्र में हुई थी।
पति आए दिन पीटता था लिहाजा महिला के संबंध पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हो गए। मंगलवार को बिलारी के गांव पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे वादा किया था कि वो कभी शादी नहीं करेेगा और उसका व उसके बच्चों का ख्याल रखेगा। लेकिन करीब एक माह पहले वह अचानक गायब हो गया। रिश्तेदार के माध्यम से बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी शादी तय करवा ली।
विज्ञापन
प्रेमिका को जब यह खबर लगी तब उसने डीएम और एसएसपी से मिलकर अपने प्रेमी की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। मंगलवार दोपहर महिला का प्रेमी पाकबड़ा से बारात लेकर बिलारी के गांव में पहुंचा। लेकिन उसकी प्रेमिका उसके पहुंचने से पहले ही वहां जा धमकी और दूल्हे का राजफाश कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों से बताया कि जो युवक दूल्हा बनकर उनके घर आ रहा है वह उसका प्रेमी है। विवाहिता ने प्रेमी से एक बच्चा होने की जानकारी भी दुल्हन पक्ष के लोगों को दी।
इस दौरान गांव के मदरसे में महिला की मौजूदगी में काफी देर तक पंचायत भी चली। दोपहर को जैसे ही गांव में बारात पहुंची तभी हंगामा शुरू हो गया। प्रेमिका ने दूल्हा बने अपने प्रेमी के सामने ही पूरी प्रेम कहानी ग्रामीणाें को बताई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा की यह हकीकत सामने आने पर निकाह करने से इंकार कर दिया और इस पर बारात लौट गई।