फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot from jeweller

बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ से दिनदहाड़े नगदी, जेवर लूटे

Thu, 22 Sep 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 22 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
loot from jeweller
पी‌‌‌डित - फोटो : अमर उजाला
भोजपुर थानाक्षेत्र के ताजपुर माफी अंडर बाईपास पर बुधवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे सर्राफ अमित अग्रवाल से पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और जेवर लूट लिए। वारदात के समय सर्राफ सिरसवां दोराहे पर स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे।
विज्ञापन


लूटपाट करने के बाद बदमाश सर्राफ की बाइक की चॉबी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। भोजपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। लूट की वारदात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बांस मंडी निवासी अमित अग्रवाल पुत्र अनूप अग्रवाल के साथ हुई।
विज्ञापन


अमित अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर रोड पर भोजपुर क्षेत्र में सिरसवां दोराहे पर उनकी दुल्हन नाम से ज्वैलर्स है। रोज की तरह बुधवार सुबह लगभग 11 बजे वह अपने घर से दुकान पर जाने के लिए निकले। अमित बुलेट बाइक से ताजपुर माफी रेलवे लाइन अंडर पास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश पीछे से पहुंच गए। उन्होंने ओवरटेक कर अमित की बाइक रुकवा ली। एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था। एक बदमाश ने अमित की कनपटी पर तमंचा लगा लिया तथा दूसरे ने गर्दन पर चाकू, जबकि तीसरे बदमाश ने उसका बेग लूट लिया।

बैग में एक लाख पंद्रह हजार रूपये, सौ ग्राम सोने और सौ ग्राम चांदी  के जेवर के अलावा डीएल व गाड़ी के कागजात थे। इसके बाद बदमाशों ने सर्राफ को धमकाते हुए भागने में सफल रहे।


सूचना मिलन पर भोजपुर एसओ योगेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच गए। पीड़ित से पूछताछ की। सीओ ठाकुरद्वारा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित सर्राफ की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed