फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   killing nine year old child in Lajpat nagar

लाजपत नगर से नौ साल के बच्चे को अगवा कर हत्या

Fri, 08 Apr 2016 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 03:23 AM IST
विज्ञापन
killing nine year old child in Lajpat nagar
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic
कटघर थानाक्षेत्र के लाजपत नगर में बुधवार की रात नौ साल के एक बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। कातिलों ने मासूम की लाश कुंदरकी थानाक्षेत्र के मिलक नानपुर के पास हाईवे किनारे फेंक दी और फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


लापता बेटे की तलाश में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और उन्होंने मृतक की पहचान अब्दुल राकिब के रूप में कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह और नाक दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा डॉक्टरों ने कुकर्म किए जाने की आशंका में स्लाइड भी बनाई है।
विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र के लाजपतनगर पुलिस चौकी के पास रहने वाले मो. राशिद सब्जी व्यापारी हैं। गलशहीद के संभली गेट पर उनकी सब्जी की दुकान है। मो. राशिद का तीसरे नंबर का बेटा अब्दुल राकिब(9) मदरसे का छात्र था। बुधवार शाम वह अपने घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर तक वह घर नहीं लौटा तो मां यामसीन और बड़े भाई अब्दुल वासिद व कादिर ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके  बाद मो. राशिद ने कटघर थाने में मामले की सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी।

उधर, बुधवार की रात कुंदरकी पुलिस ने नौ वर्षीय एक बच्चे की लाश मिलक नानपुर के पास से हाईवे किनारे से बरामद की। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम को भिजवा दी। सुबह परिजनों को पता चला कि कुंदरकी में लाश मिली है।


परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और उन्होंने मृतक की पहचान अब्दुल राकिब के रूप में की। दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र का मुंह और नाक दबाकर उसे मौत के घाट उतारा गया था। इसके अलावा कुकर्म की आशंका में स्लाइड भी बनाई गई है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed