फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hector Eid blast arrested

बहन को बदनाम किया तो दी धमाके की धमकी 

Mon, 12 Sep 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 12 Sep 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
Hector Eid blast arrested
अपराध - फोटो : demo
 बहन को बदनाम करने वाले को फंसाने के लिए एक युवक ने खतरनाक साजिश रच डाली। उसने अपने एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल पर कॉल की। उसमें उसने कहा कि ईद पर कई जगह धमाके करने हैं। इसके अलावा भी उसने कई आपत्ति जनक शब्द अपने इस ऑडियो में कहे। इस रिकार्डिंग को उसने पुलिस को सुनाया तो अफसरों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश की तो उसका झूठ पकड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि ठाकुरद्वारा के नगर के मोहल्ला लल्ला कालोनी निवासी नईम अहमद पुत्र नजीर अहमद ने 28 अगस्त को अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस कायम कराया था। उसे उसके मोबाइल पर धमकी देकर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई थी। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनों नंबर नईम के ही निकले। शक के घेरे में आए नईम को पुलिस ने थाने बुलाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन


उसने बताया कि गांव में पड़ोसी ने उससे बताया कि उसकी बहन किसी लड़के से बात कर रही थी। इसके अलावा भी उसने गांव में कई और लोगों के सामने भी नईम की बहन का बदनाम किया था। उससे बदला लेने के लिए ही उसने ऐसी साजिश रही थी। पुलिस ने उसके तीनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अपने ही बुने जाल में फंस गया नईम
नईम अपने ही बुने जाल में फंस गया। वह अपने दुश्मन को फंसाने की साजिश रच रहा था। उसने इसके लिए धार्मिक त्योहार के नाम पर ऐसे शब्द कहे। जिससे सुनकर पुलिस भी तुरंत हरकत मं आ गई॥  पुलिस ने दबिश शुरू की तो मामला

में आ गया।

गांव में बदनामी से हो गया था परेशान
 पकड़ेे गए युवक ने बताया कि गांव में उसकी बदनामी हो गई थी। उसने पहले सोचा कि पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज करा दूं। लेकिन सोच कि पुलिस शायद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। इस लिए उसने मोबाइल पर रिकार्डिंग कर पुलिस को दे दी। सोचा कि बाद में पुलिस को बता दूंगा कि पड़ोसी ने कॉल की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed