फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fulll goods loaded Hindustan Unilever canter looted

हिंदुस्तान लीवर कंपनी के सामान से भरा कैंटर लूटा 

Mon, 11 Apr 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 11 Apr 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
fulll goods loaded Hindustan Unilever canter looted
हिन्दुस्तान यूनिलीवर
पाकबड़ा-डींगरपुर मार्ग पर शनिवार रात कार सवार पांच बदमाशों ने परचून सामान से लदा कैंटर लूट लिया और चालक को बंधक बनाकर फेंक दिया। बदमाशों ने इस वारदात को रात करीब साढ़े दस बजे अंजाम दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह बंधक मुक्त होने के बाद चालक ग्रोथ सेंटर पुलिस चौकी पहुंचा और उसने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलने पर आला अफसर मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कैंटर में करीब दो लाख रुपये का सामान लदा था।
विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के गुलावटी थानाक्षेत्र के  भमरा गांव निवासी आजाद पुत्र मुर्तजा अली अपने कैंटर से हिंदुस्तान लीवर कंपनी का सामान सप्लाई करता है। शनिवार को उसने फैक्ट्री की पिलखुआ ब्रांच से बिलारी के कोलराम गुप्ता की एजेंसी का माल भरा था। माल भर वह बिलारी के लिए चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकबड़ा डींगरपुर मार्ग पर ग्रोथ सेंटर पुलिस चौकी पार करते ही उसके पीछे एक वैगन आर कार लग गई थी। जैसे ही वह यूसुफपुर नगालिया गंाव के पास पहुंचा। इसी बीच वैगन आर कार ने ट्रक को ओवर टेक कर रुकवा लिया। शीशा तोड़कर बदमाश गाड़ी के अन्दर घुस गए। एक बदमाश वैगन आर कार में ही रहा।

बदमाशों ने कैंटर को अपने क ब्जे में ले लिया। आगे रसूलपुर के खेत में ले गए। यहां उसे बंधक बनाकर रखा। पीड़ित कैं टर चालक आजाद ने बताया कि उसके पास दो बदमाश रह गये थे। जबकि दो बदमाश आयसर कैंटर गाड़ी को ले गए। चार पांच घंटों के बाद बाकी बदमाश आए और उसे वहीं पर हाथ पैर बांध कर छोड़कर चले गए।

सुबह करीब सात बजे आजाद ग्रोथ सेंटर पुलिस चौकी पर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस दी। लूट की इस वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी डा. राम सुरेश यादव, सीओ हाइवे, सीओ बिलारी, मैनाठेर और पाकबड़ा से पुलिस बल पहुंच गया। पीड़ित चालक से पूछताछ की।


इसके बाद पाकबड़ा पुलिस ने एसएसपी नितिन तिवारी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि पुलिस की तीन टीमों को इस मामले के खुलासे के लिए लगा दी गई हैं। इंस्पेक्टर पाकबड़ा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed