फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   challenge the 20 Most Wanted for UP police

यूपी पुलिस के लिए चुनौती बने 20 मोस्ट वांटेड 

Sun, 10 Apr 2016 03:06 AM IST
जितेंद्र कुमार / अमर उजाला, मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार / अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 10 Apr 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
challenge the 20 Most Wanted for UP police
वांटेड
एनआईए अफसर तंजील हत्याकांड में लिप्त बताया गया मुनीर ही नहीं सूबे में पचास हजार रुपये से लेकर 2 लाख तक के इनामी बीस मोस्ट वांटेड अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं और उसके लिए चुनौती बने हुए हैं। ये कुख्यात अपराधी हत्या, डकैती, लूट, फिरौती और रंगदारी मांगने जैसी तमाम संगीन वारदातों में लिप्त हैं।
विज्ञापन


इन अपराधियों ने वर्दीधारियों का लहू भी खूब बहाया। जिले से रेंज और रेंज से जोन तक की लिस्ट में ये अपराधी अपनी जगह बनाते रहे। लेकिन पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। इनकी गिरफ्तारी को लेकर हल्ला मचा तो पब्लिक को  शांत करने के लिए अफसरों ने इनाम की धनराशि बढ़ा दी। लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पुलिस की स्पेशल टीमों ने कई बार इनसे हमेशा पीछा छुड़ाने के लिए एनकाउंटर की तैयारी की लेकिन ये पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। शुक्रवार की रात बिजनौर से लखनऊ लौटने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक जावीद अहमद ने हिस्ट्रीशीटर मुनीर पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी तो लेकिन मुनीर भी रातों रात गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हैं उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए सिर दर्द मॉस्टवांटेड....

  1. बबली कौल पुत्र चरन, जनपद  चित्रकुट, (इनाम धनराशि दो लाख रुपये)
  2. कौशल कुमार चौबे पुत्र कमलाकांत चौबे, जनपद बलिया, (दो लाख रुपये का इनाम घोषित)
  3. अता उर्रहमान उर्फ बाबू उर्फ सिकंदर  पुत्र सब्बीर, जनपद गाजीपुर, (इनाम की धनराशि दो लाख रुपये)
  4. शहाबुद्दीन पुत्र कय्यूमउद्दीन, निवासी गाजीपुर, दो लाख रुपये इनाम की धनराशि
  5. मोनू गुर्जर पुत्र ब्रह्म सिंह, जनपद मेरठ, (इनाम धनराशि 50000)
  6. बलराज भाटी पुत्र गरज सिंह, जनपद बुलंदशहर, (इनाम धनराशि 50000)
  7. विनोद  कुमार पुत्र रामेश्वर शर्मा, जनपद बुलंद शहर, (इनाम धनराशि 50000)
  8. मनीष सिंह  उर्फ सोनू पुत्र अनिल सिंह, जनपद वाराणसी, (इनाम धनराशि 50000)
  9.  संजीव कुमार पुत्र तृपाल, जनपद मुजफ्फरपुर, (इनाम धनराशि 50000) 
  10. सुधीर उर्फ महवर सिंह  पुत्र लाल सिंह, जनपद सहारनपुर, (इनाम धनराशि 50000)
  11. रमेश ठाकुर पुत्र ठाकुर काली चरन, जनपद आगरा, (इनाम धनराशि 50000)
  12. विश्वास नेपाली पुत्र जगत नारायण सिंह, निवासी वनारस, (इनाम धनराशि 50000)
  13. सुनील यादव पुत्र तिलकधारी, जनपद वाराणसी, (इनाम धनराशि 50000)
  14. अजीम अहमद  पुत्र करीम खान, जनपद वाराणसी, (इनाम धनराशि 50000)
  15. मनीष सिंह पुत्र जगत सिंह, जनपद वाराणसी, (इनाम धनराशि 50000)
  16. बग्गा सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, जनपद लखीमपुर, (इनाम धनराशि 50000)
  17. बहर उर्फ बहाउद्दीन पुत्र नियामत उल्लाह, जनपद कुशाम्बी, (इनाम धनराशि 50000)
  18. रिंकू सिंह उर्फ विकास उर्फ धर्मेंद्र सिंह पुत्र बहादुर, निवासी इलाहाबाद, इनाम धनराशि 50000
  19. मुनीर पुत्र माहता, निवासी बिजनौर, इनाम की धनराशि 50000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed