फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा में रहने वाले एक युवक सहित पांच लोगों को मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर नौ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप मझोला में रहने वाले एक युवक पर है। इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में कर कार्रवाई की मांग की गई है। जिसके आधार पर जांच पाकबड़ा पुलिस को सौंप दी गई है।

पाकबड़ा में रहने वाले शफी ने आरोप लगाया है कि मझोला में रहने वाले एक युवक से उनकी जान पहचान थी। उस युवक ने मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। शफी सहित पांच लोगों से नौ लाख रुपये की ठगी की गई है। उनको नौकरी के लिए मलेशिया भेज दिया गया। आरोप है कि मलेशिया में उन्हें नौकरी नहीं मिली। दो महीने तक नौकरी के स्थान पर मलेशिया में मजदूरी कराई गई। बमुश्किल वह लोग वहां से वापस लौटे हैं। आरोप है कि दोनों युवकों ने उनसे दो लाख रुपये एेंठ लिए । रुपये वापस देने की मांग की गई तो आरोपियों ने इंकार कर दिया। एसएचओ पाकबड़ा गजेंद्र त्यागी का कहना है कि शिकायत मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। उसी के बाद कार्रवाई की जाएगी। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed