{"_id":"5acd1fef4f1c1b553e8b472e","slug":"91523392495-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेने का वीडियो बनाने के शक में सिपाही ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस लेने का वीडियो बनाने के शक में सिपाही ने पीटा
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कटघर के लाजपतनगर में रहने वाले एक ब्रास कारोबारी और भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है कि थाने में घूस लेने का वीडियो बनाने के शक में सिपाही ने उसकी पिटाई कर दी। मोबाइल भी छीन लेने का आरोप है। मोबाइल न देने पर एसएसपी से शिकायत की चेतावनी भाजपा कार्यकर्ता ने सिपाही को दी तो भी वह नहीं माना। इस संबंध में मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की गई है। एसएसपी ने सीओ कोतवाली से जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शिकायतकर्ता ब्रास का काम करने वाले सैय्यद वारिस अली ने बताया कि लालबाग निवासी आजम व नवाबपुरा निवासी शमीमा बेगम के बीच लेनदेन की रकम को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में दोनों पक्षाें को सात अप्रैल को समझौता करवाने के लिए थाने बुलाया गया था, वहां पर लिखित समझौता किया। समझौतानामा थाने के एक सिपाही ने अपने पास रख लिया। आरोप है कि 9 अप्रैल को वह नूरे इलाही के साथ थाने गए और वहां पर समझौतानामा की प्रति देेने की एवज में दो हजार रुपये सिपाही ने नूरे इलाही से लिए। इस दौरान सैय्यद वारिस मोबाइल पर बात कर रहे थे। आरोप है कि सिपाही को लगा कि सैय्यद वारिस उसका घूस लेते वक्त वीडियो बना रहा है, इस वजह से उसकी पिटाई सिपाही ने कर दी। मोबाइल भी छीन लिया और थाने से वापस घर भेज दिया। मोबाइल न दिए जाने पर एसएसपी जे. रविन्दर गौड से शिकायत की है।