फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फर्जी वीजा से सऊदी अरब भेजकर 2.10 लाख रूपए की ठगी

फर्जी वीजा से सऊदी अरब भेजकर 2.10 लाख रूपए की ठगी

Fri, 29 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
फर्जी वीजा से सऊदी अरब भेजकर 2.10 लाख रूपए की ठगी
ठाकुरद्वारा। फर्जी वीजा से सऊदी अरब भेजकर बेरोजगार युवक से दो लाख 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली के गांव सरकड़ा परमपुर माफी निवासी सैफ अली ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कहा कि गांव के दो भाई अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का कारोबार करते है। नवंबर 2017 में दोनो भाई उसके घर पर आए। कहा कि वे अच्छे वेतन पर लोगों को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का कार्य करते है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति पर विदेश में भेजने पर दो लाख 10 हजार रुपये का खर्च आता है। उन्होंने कहा कि वे वहां पर सैफ अली को शटरिंग का काम दिलवाएंगे। इसके बाद उन्होंने सैफ अली को दिसंबर 2017 को दिल्ली एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए भेज दिया। लेकिन जब सैफ अली सऊदी अरब पहुंचा। तो पता चला कि दी गई वीजा फर्जी है। उसे वहां बताई गई कोई कंपनी नहीं मिली। और न ही कोई काम मिला। जिस पर वह किसी तरह चार मार्च 2018 को अपने गांव वापस लौटा। आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। तो उन्होंने टाल मटोल किया। 18 जून को उन्होंने रुपये मांगने पर अपने घर से धमकी देकर भगा दिया। पुलिस से इस संबंध में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed