फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अस्पताल में बच्चे की मौत, डाक्टर और कर्मचारियों को पीटा

अस्पताल में बच्चे की मौत, डाक्टर और कर्मचारियों को पीटा

Thu, 28 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चे की मौत, डाक्टर और कर्मचारियों को पीटा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बुधवार शाम आपरेशन के दौरान बच्चे के पेट में ब्लेड लग गया। अधिक खून बह जाने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह भड़क गए। उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया और डाक्टर व कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत हो पाया।
कटघर निवासी शुएब ने मंगलवार रात अपनी पत्नी सुमैरा परवीन को प्रसव पीड़ा में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराई थी। शुएब ने आरोप लगाया है कि मंगलवार देर रात से ही पत्नी की हालत खराब थी। लेकिन डाक्टर ने आपरेशन नहीं किया। डाक्टर बार बार टोल मटोल करते रहे। बुधवार शाम पत्नी को आपरेशन रूम में ले गए। यहां आपरेशन के जरिये बच्चे का जन्म हुआ। आरोप है कि इस दौरान डाक्टर ने बच्चे के पेट में ब्लेड मार दिया। जिससे अधिक खून बह गया और बच्चे की मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया। आरोप है कि डाक्टर और कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। जिला अस्पताल में घंटों हंगामा चला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर मामला शांत करा दिया है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


महिला को बच्चा मृत पैदा हुआ था। परिजनों ने हंगामा किया है। डाक्टर और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। इस मामले में डाक्टर की ओर से थाने में तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. कल्पना सिंह, सीएमएस जिला महिला अस्पताल

इलाज के दौरान बच्ची की मौत
मुरादाबाद। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। लाइन पार निवासी दीपक की बेटी टीना की पांच दिन पहले अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां पांच दिन तक इलाज किया गया। बुधवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद बच्ची मृत घोषित कर दी।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed