{"_id":"5c438b40bdec22738a47384b","slug":"61547930432-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरेर में पुरानी रंजिश को लेकर संघर्ष, फयरिंग, पांच लोग घायल, दो रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरेर में पुरानी रंजिश को लेकर संघर्ष, फयरिंग, पांच लोग घायल, दो रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी।
मैनाठेर थानाक्षेत्र के गुरेर गांव में रंजिश के चलते एक बार फिर से दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने आस - पास छिपकर अपनी जान बचाई। इस घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गुरेर गांव में शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। उनमें पहले मारपीट, लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। कुछ ही देर में एक दूसरे को निशाना बनाते हुए जमकर फायरिंग हुई तो गांव में अफरा तफरी फैल गई। अनहोनी की आशंका के मद्देनजर लोगों ने अपने घरों के दरवाजे तक बंद कर लिए। इस सूचना पर मैनाठेर पुलिस और यूपी 100 की गाड़ी के पुलिस कर्मियों ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में कई राउंड फायरिंग की गई। दूसरे थानों की पुलिस के पहुंचने पर ही पथराव और फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से भाग गए। इस घटना में एक पक्ष के मुस्तफा और कासिम घायल हुए है, जबकि दूसरे पक्ष से मुस्तफा, अरमाना और मुरशदा घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को कुंदरकी पीएचसी में भर्ती करा दिया है। घायल मुस्तफा का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
इस मामले में डींगरपुर चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह मलिक की ओर से ने एक पक्ष से शफात, आरिफ, मुस्तफा, मुर्तजा, मोहम्मद कारिफ, मोहम्मद निजात, गुड्डू, सफेशल, आफताब और नसीम और दूसरे पक्ष के असलम, इरशाद, मुम्ताज, अकरम, कासिम, नवाब, फिरोज, रईस आलम, शबाबुल, और मुस्तफा के खिलाफ रिपोर्ट करा दी गई है।