{"_id":"5c004e2cbdec2241595ba51a","slug":"61543523884-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर ट्रैक और व्यस्त लाइन ने रोका मेमू का ट्रायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमजोर ट्रैक और व्यस्त लाइन ने रोका मेमू का ट्रायल
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कमजोर ट्रैक और व्यस्त लाइन की वजह से मेमू ट्रेन का ट्रायल फिर रुक गया। गुरुवार को ट्रैक मरम्मत की वजह से मेमू खड़ी रही। एक माह बीत जाने के बाद भी ट्रेन का ट्रायल पूरा नहीं हो पाया।
मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर तैयार की गई मेमू ट्रेन को अक्तूबर माह में मुरादाबाद भेजा गया था। इस ट्रेन का ट्रायल एक नवंबर से शुरू किया गया था लेकिन कभी ट्रैक चटकने तो कभी ट्रैक पर मरम्मत कार्य चलने की वजह से ट्रेन का ट्रायल रोक दिया गया। पिछले दिनों देश की सबसे आधुनिक ट्रेन सेमी हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल भी मुरादाबाद मंडल में ही किया गया था। इस ट्रेन को भी मुरादाबाद सहारनपुर मार्ग पर ही दौड़ाया गया था। जिसकी वजह से मेमू का ट्रायल रोक दिया गया था। सेमी हाई स्पीड ट्रेन के यहां से जाने के बाद मेमू का ट्रायल शुरू किया। गुरुवार को फिर से ट्रे का ट्रायल रोक दिया गया। बताया जा रहा कि ट्रैक पर मरम्मत कार्य की वजह से ट्रायल नहीं हो पाया। एक माह हो गया। लेकिन ट्रेन को ट्रायल के लिए लाइन नहीं मिल पा रही ह्रै।