फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हकीमपुर में ट्रैक का प्वाइंट खराब होने से रेल संचालन ठप

हकीमपुर में ट्रैक का प्वाइंट खराब होने से रेल संचालन ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
हकीमपुर में ट्रैक का प्वाइंट खराब होने से रेल संचालन ठप
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के हकीमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के प्वाइंट में खराबी आ गई। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। जिससे पांच ट्रेनें और चार मालगाड़ियां जहां तहां रोक दी गईं। प्वाइंट ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटे, दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर एक घंटा बीस मिनट, जय नगर से अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस पचास मिनट, गरीब रथ पचास मिनट, बरेली एक्सप्रेस पंद्रह मिनट और चार मालगाड़ियां 70 से 80 मिनट बीच में ही रुकी रही। प्वाइंट दुरुस्त करने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।


मालगाड़ी के ब्रेक जाम, धुआं निकला
मुरादाबाद। मंडल के सीबी गंज में शनिवार दोपहर बारह बजकर दस मिनट पर मालगाड़ी के चौबीसवीं बोगी में धुआं निकला। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी इंजन स्टाफ को देकर मालगाड़ी रुकवा दी। इसके बाद ब्रेक की मरम्मत की गई। चालीस मिनट के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed