फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   संतान न होने पर पत्नी को पीटा और छत से फेंका

संतान न होने पर पत्नी को पीटा और छत से फेंका

Tue, 20 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
संतान न होने पर पत्नी को पीटा और छत से फेंका
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दहेज की खातिर रविवार को महिला की पिटाई कर छत से नीचे फेंक दिया गया। इस मामले में महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला गलशहीद के असालतपुरा का है। आरोपी पति को पुलिस ने सोमवार रात को हिरासत में ले लिया गया है।

पीड़ित महिला अंजुम आरा की शादी चार साल पहले हिजबुल रहमान उर्फ शब्बू पहलवान से हुई थी। संतान न होने के कारण अंजुम को ताना दिया जाता है, उसे सुसराल में प्रताड़ित किया जाता है। महिला ने बताया कि रविवार को पति ने उससे दहेज की मांग की। उसने इंकार किया तो पीटना शुरू कर दिया। घर में रखा तमंचा उस पर तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर ससुराल पक्ष के अन्य लोग आ गए। अंजुम का आरोप है कि पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों ने उसकी पिटाई की और छत से फेंक दिया। जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। पीठ में भी चोट लगी है। इस दौरान आसपास के लोग आ गए। आरोपी पति घर से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ गलशहीद कृपाशंकर सक्सेना ने बताया कि हिजबुल रहमान के घर से चेकिंग में तीन तमंचे बरामद हुए हैं। अंदेशा है कि वह तमंचा बेचने का काम करता है। आरोपी को सोमवार को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed