फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पश्चिम उतर प्रदेश के जनपदों में डकैतों की तलाश में दबिश

पश्चिम उतर प्रदेश के जनपदों में डकैतों की तलाश में दबिश

Wed, 14 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम उतर प्रदेश के जनपदों में डकैतों की तलाश में दबिश
मुरादाबाद। पाकबड़ा के पाट वाली मिलक में किसान के परिवार पर कहर बरपाने वाले डकैत पांच दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस की चार टीमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग अलग जनपदों में डकैतों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने शामली, मेरठ , बुलंदशहर, बरेली में दबिश दीं। टीमों ने यहां से कुछ संदिग्ध उठाए हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही हैं। हालांकि पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

पाट वाली मिलक निवासी हरि सिंह के घर गुरुवार देर रात डकैतों ने धावा बोलकर परिजनों को बेरहमी से पीटा था। जिसमें हरि सिंह उसके बेटे और बेटी व पत्नी घायल हो गई थी। डकैत घर से पचास हजार रुपये की नगदी समेत पांच लाख रुपये का सामान बटोर कर ले गए थे। इस घटना को पांच दिन बीत गए। पुलिस की चार टीमें अब तक सौ से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। लेकिन पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाईं। अब टीमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपदों के मेरठ, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फर नगर, बरेली और अन्य जनपदों में दबिश दे रही है। टीमों ने यहां से कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। टीमें मुरादाबाद समेत अन्य जनपदों में भी दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed