फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छात्रा ने फंदे पर लटक कर दी जान

छात्रा ने फंदे पर लटक कर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने फंदे पर लटक कर दी जान
मुरादाबाद। नागफनी के बंगला गांव में एक छात्रा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। छात्रा द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बंगला गांव चार खंभा के पास शैलेेंद्र सक्सेना का परिवार रहता है। शैलेंद्र प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटे हैं। जबकि एक बेटी ईशा उर्फ ज्योति सक्सेना थी। ईशा उर्फ ज्योति बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। इसी दौरान ज्योति मकान की दूसरी मंजिल पर चली गई। यहां छात्रा अपने दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। काफी देर बाद भी छात्रा नीचे नहीं आई तो उसकी मां दूसरी मंजिल पर पहुंचीं। यहां देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी हुई थी। जिससे घर में चीख पुकार मच गई। इसके बाद आस पड़ोस के लोग भी आ गए। छात्रा के शव को फंदे से उतरा गया। इसी बीच नागफनी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक छात्रा की आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं हो पाई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें पता नहीं। उनकी बेटी ने आत्महत्या क्यों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed