फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   घर में मिला सेवानिवृत रेलवे कर्मी का शव

घर में मिला सेवानिवृत रेलवे कर्मी का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
घर में मिला सेवानिवृत रेलवे कर्मी का शव
मुरादाबाद। मझोला के मीरपुर में रहने वाले सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी का शव सोमवार रात को उनके घर के अंदर ही बेड पर पड़ा मिला। वारदात के वक्त घर अंदर से बंद था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला है। परिवार वालों को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी प्रदीप कुमार शर्मा मीरपुर में रहते हैं। वह बीमार रहते थे। उनकी दो बेटियां है, एक बेटी की शादी हो चुकी है दूसरी बेटी सोमवार को दिल्ली गई थी। प्रदीप शर्मा घर पर अकेले थे, रात को उनको खाना देने के लिए एक रिश्तेदार घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई तो अनहोनी की आशंका के मद्देनजर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड पर प्रदीप बेसुध हालत में थे, उनको दिल्ली रोड स्थित अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत की वजह का पता चल सकेगा, हालांकि अंदेशा है कि मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना हो सकता है। इस संबंध में प्रदीप की बेटी को सूचना दी गई है, वह देर रात तक मुरादाबाद पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed