फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चिंगारी ने जलाया गोदाम, हाईवे पर लगा जाम

चिंगारी ने जलाया गोदाम, हाईवे पर लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
चिंगारी ने जलाया गोदाम, हाईवे पर लगा जाम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे किनारे रोडवेज पुलिस चौकी के पास रविवार दोपहर को एक घर के अंदर स्थित गद्दों के गोदाम में आग लग गई। आग की वजह घर में वेल्डिंग का काम होने से निकली चिंगारी का गद्दों पर जा गिरना बताया गया है। आग के कारण घर में पहली मंजिल पर मां, बेटी फंस गए। उनको बमुश्किल सकुशल वहां से बाहर निकाला गया, इसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आया घर मनोज अग्रवाल का है। जो कि घर में ही भूतल पर अंशिका इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान करते हैं। वह रजाई गद्दों को बेचने का काम करते हैं। बकौल, मनोज घर के अंदर निर्माण कार्य चल रहा था, सैटरिंग का सामान भी घर में मौजूद था। घर के अंदर ही उन्होंने गोदाम भी बनाया है, जिसमें बड़ी संख्या में गद्दे रखे हुए थे। रविवार दोपहर सवा दो बजे के करीब घर में वेल्डिंग का काम होने के कारण निकली चिंगारी गोदाम के अंदर रखे गद्दों पर जा गिरी। जिसकी वजह से गद्दों में आग लग गई। चंद सेकेंडों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें फैलीं तो मजदूर घर से बाहर निकल भागे। उन्हाेंने शोर मचाया लेकिन तब तक आग पहली मंजिल तक जा पहुंची थी। मनोज ने बताया कि पहली मंजिल पर उनकी पत्नी और बेटी मौजूद थे जो कि आग फैलने के कारण काफी डर गए थे। उनको बमुश्किल मकान से बाहर निकाला गया। मकान से धुआं निकलते देख पास ही अपनी बाइक सही करवा रहे अधिवक्ता पंकज झा ने फोन कर पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद एफएसओ आरके सिंह और गलशहीद पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को लगाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। गृहस्वामी ने बताया कि आग की चपेट में आने से कितना नुकसान हुआ। इसका अभी आंकलन नहीं किया जा सका है। जल्द ही इस संबंध में जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि शुक्र है कि हादसे में उनके परिवार के लोग सुरक्षित बच गए, उनको आग की लपटों के बीच घर से बमुश्किल बाहर निकाला जा सका था।
विज्ञापन



आग लगने के बाद थम गई थी वाहनों की रफ्तार
मुरादाबाद। हाईवे किनारे मकान में आग लगने की वजह से दिल्ली रोड पर रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया था, मौके पर भीड़ लग गई थी। जिस वजह से दिल्ली रोड पर जाम लग गया। दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed