फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रंजिश में युवक को गोली मारी

रंजिश में युवक को गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में युवक को गोली मारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के अगवानपुर में रंजिश के चलते एक ग्रामीण को गोली मार दी गई। जिसमें वह घायल हो गया। उसने दो भाइयों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। लेकिन उन्होंने बताया कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने गोली नहीं मारी है।

अगवानपुर निवासी बाबू ने अपने बेटे का रिश्ता धर्मेंद्र की बहन से तय किया था। लेकिन बाद में बाबू ने ये रिश्ता तोड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बाबू ने बताया कि रविवार रात वह अपनी पत्नी रामदुलारी के साथ दवा लेकर घर लौट रहा था। उसने आरोप लगाया कि रास्ते में उन्हें कुछ लोगों ने घेर लिया और पैर में गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। बाबू ने आरोप लगाया कि गोली मारने वालों में धर्मेंद्र और उसका भाई बिट्टू भी था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि धर्मेंद्र और उसके भाई को पुलिस ने उठा लिया। दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया है सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed