फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दो-दो इंस्पेक्टर भी नहीं रोक पा रहे अपराध

दो-दो इंस्पेक्टर भी नहीं रोक पा रहे अपराध

Mon, 26 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दो-दो इंस्पेक्टर भी नहीं रोक पा रहे अपराध
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी के आदेश पर थानों में दो दो इंस्पेक्टर तैनात करने की व्यवस्था बदमाशों को काबू नहीं कर पा रही है।
जिले में आए दिन शहर में लूट और डकैती की वारदात की जा रही है। दिन हो या रात का वक्त बदमाशों को किसी भी पहर पुलिस का डर नहीं है। थानों में दो इंस्पेक्टरों की तैनाती के बाद भी न तो अपराध रुक रहे हैं और न ही वारदातों का खुलासा हो पा रहा है। इस माह तो शहरी क्षेत्र में लुटेरों और डकैतों ने ऐसा आतंक मचाया कि उनके आगे पुलिस धराशायी होती नजर आ रही है। शहर के अंदर घनी आबादी वाला क्षेत्र हो या फिर सुनसान इलाकों के मकान में रहने वाले लोग। बदमाश जिसे चाहे उसे आसानी से निशाना बना रहे हैं। यही वजह रही कि एसएसपी ने शनिवार को नागफनी और पाकबड़ा थाने के एसएचओ, दोनों थानों में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम को भी लाइन हाजिर कर दिया है। पाकबड़ा थाने का एसओ अब नीरज शर्मा, नागफनी के एसओ दिनेश शर्मा को बनाया गया है। नीरज शर्मा के पाकबड़ा आने के कारण हजरतनगर गढ़ी थाने का एसओ प्रदीप कुमार को बनाया गया है। नीरज शर्मा और दिनेश शर्मा पर क्षेत्र में डकैती की वारदात पर अंकुश लगाने और अनसुलझी डकैती की वारदातों का जल्द खुलासा करने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed