{"_id":"5c27d7b0bdec2256d06c6cea","slug":"21546114992-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में लोकोशेड पुल से गिरा कंटेनर, कार चकनाचूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे में लोकोशेड पुल से गिरा कंटेनर, कार चकनाचूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लोकोशेड पुल से शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे घने कोहरे में माल लदा कंटेनर नीचे गिर गया। बिजली के तार और खंभों से टकराते हुए कंटेनर तीस फीट नीचे एक कार पर जाकर गिरा। इस हादसे में नीचे खड़ी एक कार चकनाचूर हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोहरा और ठंड अधिक होने के कारण लोग अपने घरों में थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रिहायशी इलाके में कंटेनर गिरने से चीख पुकार मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और वाहन में फंसे चालक व हेल्पर को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल चले गए।
बुधबाजार स्थित इंटर सिटी ट्रांसपोर्ट के स्वामी भगीरथ चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह साढे़ पांच बजे कंटेनर दिल्ली से माल लाद कर मुरादाबाद आ रहा था। घना कोहरा होने के कारण चालक कुछ देख नहीं आया। जिस कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर पुल से चंद्र नगर की ओर रिहायशी इलाके में गिर गया। कंटेनर विमला मिश्रा और बूटा सिंह के मकान के ठीक सामने गिरा। पुल के बराबर में विमला मिश्रा की कार खड़ी थी, जिसपर कंटेनर गिरा। तेज आवाज सुनकर लोग घबरा गए। वह अपने घरों से बाहर निकल आए। देखा तो कार कंटेनर के नीचे दबी थी, जबकि कंटेनर के अंदर दो लोग फंसे थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। इसके बाद लोगों को कंटेनर से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। अभी तक कंटेनर को हटाया नहीं गया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधीर पाल धामा ने बताया कि इस मामले में कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
बाल-बाल बची महिला
मुरादाबाद। विमला मिश्रा ने बताया कि वह सुबह पांच बजे जाग गई थीं। इसके बाद वह अपने कुत्ते को घर से बाहर सड़क पर टहला रही थी। जिस जगह कंटेनर गिरा है। उस जगह से आधे मिनट पहले ही वह हटी थीं। उन्होंने बताया कि अचानक कुत्ता गली की ओर भागने लगा। इसके बाद वह भी वहां से हट गईं। वरना वह कंटेनर की चपेट में आ सकती थीं। पड़ोसी बूटा सिंह और किरायेदार रिंकू के परिजन भी मकान के अंदर ही मौजूद थे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिस जगह कंटेनर गिरा है। उस जगह दिन भर बच्चे खेलते रहे हैं। जबकि महिलाएं भी अपने अपने घरों से बाहर आकर यहां धूप में कुर्सी लगाकर बैठती हैं।
विज्ञापन
बारह घंटे गुल रही क्षेत्र की बिजली
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल से कंटेनर गिरने से खंभा और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। जिससे लोकोशेड क्षेत्र, चंद्र नगर, पटेल नगर और अन्य मोहल्लों को भी दिन भर आपूर्ति नहीं मिल पाई। जेई लोकोशेड महेंद्र सिंह रवि ने बताया कि शाम तक जब कंटेनर नहीं हटाया गया तो इस क्षेत्र की लाइन काट कर दूसरे क्षेत्र से लाइन जोड़कर आपूर्ति चालू कर दी गई है। करीब बारह घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
पहले भी हो चुके हैं यहां हादसे
मुरादाबाद। दिल्ली रोड से शहर की ओर जाने के लिए लोकोशेड पुल पड़ता है। इस पुल से आगे निकलते ही तीव्र मोड़ है। पीछे से वाहन तेजी से आते हैं और यहां मुड़ना आसान नहीं होता है। जिस कारण हादसे होते हैं। तीन साल पहले युवक बाइक समेत नीचे गिर गया था। इस हादसे में युवक की मौत हो गई थी, जबकि पांच साल पहले एक ट्रक अनियंत्रित होकर गिर गया था। जिसमें चालक और परिचालक घायल हो गए थे।