फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शहर में बाइक टैक्सी की शुरूआत की तैयारी

शहर में बाइक टैक्सी की शुरूआत की तैयारी

Mon, 26 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
शहर में बाइक टैक्सी की शुरूआत की तैयारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के जाम से परेशान लोगों का सहारा अब बाइक टैक्सी बनेगी। परिवहन विभाग ने एनसीआर की ही तरह अब मुरादाबाद में भी बाइक टैक्सी का लाइसेंस देने की तैयारी कर ली है। इससे लोग अपना सफर सस्ते में और सुविधा जनक तरीके से पूरा कर सकेंगे।
यदि आप जाम और भीड़भाड़ के कारण अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं, परिवहन विभाग ने इसका समाधान तलाश लिया है। शहर के ज्यादातर क्षेत्रों मेें दिनभर जाम की स्थिति रहती है। शहर में सिटी बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को ऑटो-टैक्सी के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके लिए परिवहन विभाग बाइक टैक्सी चलवाने की तैयारी कर रहा है। एनसीआर में बाइक टैक्सी को कामयाबी मिली है। बाइक टैक्सी के लिए कई कंपनियां वहां पर काम कर रही हैं। परिवहन विभाग उसी आधार पर मुरादाबाद में भी बाइक टैक्सी की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


ऐसे होता है सफर -
बाइक टैक्सी चलाने वाली कंपनी अपने कंट्रोल रूम का नंबर जारी करती है। बाइक टैक्सी मंगवाने के लिए उक्त नंबर पर काम करनी होती है। कंपनी का व्यक्ति बाइक लेकर पहुंचता है और काल करने वाले को बैठाकर निर्धारित स्थान पर छोड़ देता है। इसके लिए किमी के आधार पर पहले से किराया तय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होता है फायदा -
जाम लगे होने या जल्दी पहुंचने की चाह रखने वाले बाइक टैक्सी से जल्दी ही गंतव्य पर पहुंच जाते हैं। बाइक का किराया आटो से थोड़ा ज्यादा होता है, जबकि कार टैक्सी से कम। सामान्यतया सात से दस रुपये किमी के खर्च में बाइक टैक्सी का संचालन हो जाता है।


शहर को जाम मुक्त करके सफर की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। मौजूदा हालात में बाइक टैक्सी भी इसका बेहतर विकल्प हो सकता है। कई क्षेत्रों में बाइक टैक्सी योजना सफल रही है। उसी आधार पर अपने यहां भी इसकी शुरूआत कराने की तैयारी है।
- आरआर सोनी, आरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed