{"_id":"5b01d9ec4f1c1b2b118b5195","slug":"21526847980-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से पंजाब तक डोडा तस्करी में सफेदपोश शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली से पंजाब तक डोडा तस्करी में सफेदपोश शामिल
Updated Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
पंजाब के युवाओं को नशेड़ी बनाने में यूपी के सफेदपोश शामिल हैं। जिसका खुलासा बरेली से पंजाब तक डोडा तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जसपाल ने रविवार को पुलिस रिमांड पर आने के बाद किया है। उसने डोडा तस्करी में शामिल सफेदपोशों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। अब यूपी और पंजाब पुलिस ऐसे सफेदपोशों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है, जिससे कि उनको जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके।
एसएचओ कटघर संजय गर्ग ने पटियाला से जसपाल को गिरफ्तार किया तो पंजाब पुलिस भी हरकत में आ गई थी। वहां के पुलिस अधिकारियों ने यूपी पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। जसपाल के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई, पंजाब के पटियाला और आसपास के इलाकों में बड़ी मात्रा में डोडा पहुंचाने का आरोप जसपाल पर था। जिससे पंजाब में युवा नशे की लत के शिकार हो रहे थे। एडीजी प्रेम प्रकाश ने जसपाल के खिलाफ गंभीरता से जांच के लिए कहा था। जिसके बाद कटघर पुलिस ने आरोपी जसपाल कोे पूछताछ के लिए पीसीआर पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दी थी। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद रविवार को 12 घंटे के लिए पुलिस कस्टड़ी रिमांड पर लिया गया, पूछताछ के दौरान उसने नशे के धंधे के सफेदपोशों के शामिल होने का खुलासा किया है। ये सफेदपोश बरेली, मुरादाबाद से लेकर आसपास के जनपद के के बताए जा रहे हैं। इनके तार पंजाब में भी सफेदपोशों से जुड़ने की आशंका है। जसपाल की सूचना पर अब पंजाब और यूपी पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। जल्द ही बड़ा खुलासा किया जा सकता है।