{"_id":"5ade42534f1c1b56098b60e3","slug":"21524515411-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्त हंगामे के बाद परिजनों को छोड़ पति के साथ गई युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरदस्त हंगामे के बाद परिजनों को छोड़ पति के साथ गई युवती
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
हरथला चौकी पर सोमवार को दो समुदाय से जुडे़ एक मामले में बेटी ने परिजनों के खिलाफ बयान दिए और गैर समुदाय के युवक को पति बताते हुए उसके साथ जाने की बात कही तो हंगामा हो गया। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। परिजनों ने बेटी को उसके पति के साथ जाने से रोका, बमुश्किल पुलिस ने मशक्कत कर युवती को उसके पति के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच शहर से बाहर भेजा।
कांठ रोड स्थित निजी संस्थान से नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली युवती ने तीन माह पहले परिजनों की रजामंदी के बगैर गैर समुदाय में रहने वाले युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद वह पति के साथ रहने लगी। करीब एक माह पहले वह परीक्षा देने के लिए आई। तीन अप्रैल को युवती को परिजन घर ले गए। हाल ही में युवती के पिता ने एसएसपी को एक तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी बेटी से उसका पति पांच लाख रुपये मांग रहा है। पूछताछ के लिए सोमवार को युवक और उसकी पत्नी को हरथला पुलिस चौकी पर बुलाया गया, जहां पर युवती ने परिजनों के आरोपों को झुठला दिया। उसने कहा कि पति के साथ जाना चाहती है। यह सुन परिजन भड़क गए, उन्होंने पुलिस चौकी पर हंगामा किया और बेटी को पति के साथ जाने से रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मशक्कत कर दंपती को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर से बाहर भेजा, इसके बाद परिजन घर लौट गए।