फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शादी समारोह में फायरिंग, युवक घायल

शादी समारोह में फायरिंग, युवक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में फायरिंग, युवक घायल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के हिमगिरी बसेरा में शुक्रवार दोपहर शादी समारोह में एक युवक ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें बारात चढ़त देख रहा मोनू नाम युवक गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना से मौके से मौके पर भगदड़ मच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार को बसेरा निवासी हरद्वारी की बेटी की शादी थी। गाजियाबाद से बारात आई थी। शुक्रवार दोपहर बारात चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। बैंड बाजे पर बाराती और घराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक अपने घर से तमंचा निकाल लाया। लोगों ने बताया कि उसने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तमंचे की नाल का रुख नीचे की ओर हो गया। इसके बाद भी युवक ने फायरिंग कर दी। गोली जमीन पर लगने के बाद पास खड़े युवक मोनू की जांघ में लगी। बसेरा निवासी मोनू खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद चढ़त का कार्यक्रम बीच में बंद करा दिया गया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके बाद शादी की सभी रस्में जल्द पूरी कर दुल्हन को विदा कर दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शक्ति सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। उनके पास कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed