फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सुबह हो या रात, फकीरपुरा में धधकती है शराब की भट्टियां

सुबह हो या रात, फकीरपुरा में धधकती है शराब की भट्टियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
सुबह हो या रात, फकीरपुरा में धधकती है शराब की  भट्टियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एक तरफ यूपी उत्तरांखड में जहरीली शराब से लोगों की जान जा रही है तो दूसरी तरफ सिविल लाइन की भातू कालोनी में अवैध शराब बनाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शासन से सख्त निर्देश मिलने के बाद शनिवार सुबह ही आबकारी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध शराब तस्करों की तलाश में फकीरपुरा और भातू कालोनी में दबिश दी। यहां पर अवैध शराब की 52 भट्टियां धधकती मिली, जिन्हें नष्ट किया है।
सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह के वक्त आबकारी टीम ने सिविल लाइन पुलिस के साथ मिलकर अवैध शराब बेचने वालों की तलाश में छापा मारकर अभियान चलाया गया। पुराने शराब तस्करों के घरों पर दबिश दी गई। इस दौरान भातू कालोनी में अवैध शराब तैयार की जा रही थी, वहां पर 52 शराब की भट्टियां तोड़ी गई। करीब दो सौ लीटर शराब नष्ट की गई है। शराब तैयार करने वाले आरोपी मौके पर नहीं मिले हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


महिलाएं भी शामिल हैं अवैध शराब तैयार करने में
मुरादाबाद। भातू कालोनी में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी अवैध शराब तैयार करने में लगी हैं। चौकी प्रभारी मुमताज ने बताया कि पुलिस की टीम ऐसी महिलाओं के बारे में भी जानकारी कर रही है। इससे पहले भी भातू कालोनी से अवैध शराब बिक्री में महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई बार पुलिस की टीम को महिलाओं की गिरफ्तारी करने में विरोध का सामना भी करना पड़ा है। पुलिस की टीम पर हमले भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed