फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ब्रास कारोबारी की पत्नी से पर्स छीनने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

ब्रास कारोबारी की पत्नी से पर्स छीनने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
ब्रास कारोबारी की पत्नी से पर्स छीनने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पीतल कारोबारी की पत्नी से बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीनने की कोशिश की। महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो आरोपी भाग गए। आरोपियों में से एक को नामजद करते हुए सिविल लाइन थाने में रविवार रात को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सोमवार को नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि श्री राम कालोनी में रहने वाले समीर पीतल कारोबारी हैं। वह शनिवार रात को पत्नी ऋतु सूद के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार जा रहे थे। जैन मंदिर के पास ही वह पहुंचे कि तभी बाइक पर दो युवक आए। बाइक सवार एक युवक ने ऋतु का पर्स झपटने की कोशिश की। पर्स की तनी ऋतु ने कसकर पकड़ ली, इस वजह से आरोपी लूट में विफल हो गए। दंपती ने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकले। उनमें से एक आरोपी ने घटना के वक्त अपने दूसरे साथी का नाम हुस्न मुबारक लिया था, इस वजह से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी हुस्न मुबारक निवासी विशनपुर थाना सिविल लाइन को एक सूचना पर सोमवार को पीली कोठी चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के दूसरे साथी के बारे में जानकारी मिली है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed