{"_id":"5c098a6dbdec2241891edae5","slug":"181544129133-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड: हत्यारोपी गिरफ्तार, सवालों में उलझा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरा हत्याकांड: हत्यारोपी गिरफ्तार, सवालों में उलझा खुलासा
Updated Fri, 07 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुगलपुरा के गुजराती मोहल्ले में हुई दो बुजुर्ग बहनों राजरानी (75) और कुसुम (73) की हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने वारदात का खुलासा कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने लूट के वक्त पहचाने जाने के कारण बुजुर्ग बहनों की हत्या करना कबूल किया है। जबकि परिवार वालों को अभी संपत्ति विवाद में साजिश के तहत हत्या कराए जाने की आशंका है। एसएसपी ने बताया कि इस वारदात का तीसरा आरोपी अभी भागा है, उसकी गिरफ्तारी पर साजिश का खुलासा होगा।
एसएसपी जे रविन्दर गौड ने पुलिस लाइंस में बताया कि दोहरे हत्याकांड में बृहस्पतिवार सुबह जामा मस्जिद पुल के पास पकडे़ गए आरोपी अरुण दिवाकर निवासी रेती मंदिर वाली गली और सोनू राणा निवासी महल सराय हैं। सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों को पकड़ा गया। दोनों ई-रिक्शा चालक हैं। इनका तीसरा साथी शलभ गुप्ता निवासी महल सराय है। शलभ अभी भागा हुआ है। उस पर 25 हजार रुपये का कर्ज था। सोनू को भाई की शादी के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। शलभ और सोनू दोस्त थे, पड़ोस में ही रहते थे। शलभ ने रुपयों के लालच में वारदात की साजिश रची और तीनाें आरोपी शुक्रवार की रात मकान के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर प्लाट के रास्ते छत पर पहुंचे थे। तीनों बिना नकाब के थे, शलभ ने कुसुम से कहा कि उनकी जींस को बंदर उठा ले आया है। वारदात के वक्त दोनों बहनें टीवी देख रही थीं। जींस ढूंढने में मदद के लिए गेट कुसुम ने खोला तो उन पर हमला कर दिया गया। वह जान बचाने के लिए अंदर के कमरे में भागी तो दो आरोपियों ने पीछा किया और सिर पर तमंचे की बट मारी। मुंह भींच दिया, उनकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने राजरानी पर हमला किया और उनको मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका इरादा दोनों बहनों की हत्या करने का नहीं बल्कि लूट का था। लेकिन उन दोनों बहनों ने उन्हें पहचान लिया था, जिस वजह से उनको मार दिया। इसके बाद उनके पहने हुए जेवर, अलमारी में रखे पंद्रह सौ रुपये लूट लिए। आरोपी दीवार फांदकर ही घर से भाग गए। एसएसपी ने बताया कि ये मामला लूट के लिए ही हत्या का है या फिर साजिश के तहत किसी ने हत्यारोपियों से अंजाम दिलवाया है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। संपत्ति विवाद के बिंदु पर अभी जांच जारी है। शलभ के पकडे़ जाने पर पूरे मामले का खुलासा होगा। पकडे़ गए दोनों आरोपियों का चालान कर उनको न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।