फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विदेश भेजने के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज करने को दी तहरीर

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज करने को दी तहरीर

Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज करने को दी तहरीर
बिलारी। संभल जिले के एक गांव निवासी युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी गई है। संभल जिले के थाना नखासा अंतर्गत बैटला गांव निवासी गफ्फार की ओर से शुक्रवार की शाम कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि उसके एक रिश्तेदार ने बिलारी नगर में ईदगाह के पास रहने वाले एक हकीम से उसे यह कहते हुए मिलवाया कि हकीम के जरिए विदेश में जाकर नौकरी मिल जाएगी। गफ्फार का आरोप है कि हकीम ने उसे दुबई भेजने के नाम पर कंपनी में रजिस्ट्रेेशन कराने और शुरूआती खर्च के नाम पर उसे अपने घर बुलाकर 30 हजार रुपये ले लिए। बाद में दुबई भिजवाने में असमर्थता जताने लगा। गफ्फार का आरोप है कि जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तब हकीम ने धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed