फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पति के नाम चेक काटकर निकाली सरकारी धनराशि

पति के नाम चेक काटकर निकाली सरकारी धनराशि

Mon, 09 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पति के नाम चेक काटकर निकाली सरकारी धनराशि
मुरादाबाद। डीएम ने कुंदरकी विकास खंड केगांव इमरतपुर फखरुद्दीनपुर की ग्राम प्रधान आलम जहां के अधिकार सीज कर दिए हैं। ग्राम प्रधान ने अपने पति, रिश्तेदार व ग्राम सचिव के नाम से 26 लाख रुपये से ज्यादा के चेक काटकर सरकारी धनराशि हड़प ली। शौचालय निर्माण में भी घपला पाया गया है। डीएम ने ग्राम पंचायत के कार्यों के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने उप निदेशक कृषि से ग्राम प्रधान आलम जहां की जांच कराई थी। जांच में पाया गया कि उसने अपने पति सरफराज अहमद के नाम से 15 चेक काटकर 18 लाख 42 हजार रुपये की सरकारी धनराशि हड़प ली। इसके साथ ही ग्राम सचिव अखिलेश कुमार पुरोहित और अपने रिश्तेदारों के नाम से भी चेक काटे गए। इससे सरकारी धनराशि में से 26 लाख 92 हजार रुपये का बंदरबांट कर दिया। इसके साथ ही तीन लोहिया आवासों का अधूरा निर्माण कराकर पूरी धनराशि निकाल ली गई। जांच में पूरी धनराशि लिए जाने के बावजूद 31 शौचालय अधूरे पड़े मिले, जबकि 27 पर काम ही शुरू नहीं कराया गया था। गांव में तैयार शौचालयों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। डीएम ने ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर ग्राम पंचायत के सदस्यों मुजस्सिम बेगम, नीलपथ सिंह और नूर मोहम्मद की कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed