फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अमरोहा, संभल में पुलिस लाइन तो

सीएम योगी ने अमरोहा और संभल में पुलिस लाइन बनवाने के दिए निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा, संभल में पुलिस लाइन तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अमरोहा और संभल में पुलिस लाइन बनवाने के निर्देश दिए हैं। संभल में महिला थाना भी बनाया जाएगा। इसके अलावा मुरादाबाद में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम तैयार करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। पूरा शहर बहुत जल्द सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि आम जनता और फरियादियों के साथ पुलिस कर्मी विनम्रता से पेश आएं। जिले में कप्तान और डीएम औचक निरीक्षण करें। महिला अपराध पर अंकुश लगाया जाए। पुलिस अधिकारी शहर में रोजाना पैदल गश्त करें। पॉक्सो एक्ट के मामलों की पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाई जाए। एंटी रोमियो स्क्वाड शहर और देहात एरिया में जाकर महिलाआें, युवतियों को जागरूक करें। खनन माफियाओं पर सख्ती से कार्रवाई करें। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा टेक्नॉलाजी का इस्तेमाल किया जाए। पुलिस के प्रति जनता के दिल में विश्वास को बढ़ाया जाए। इसके साथ ही सभी विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर काम करें। बैठक में आईजी रमित शर्मा, एसएसपी अमित पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed