फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिजली टीम पर हमला, एक गिरफ्तर

बिजली टीम पर हमला, एक गिरफ्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
बिजली टीम पर हमला, एक गिरफ्तर
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के आजाद नगर में रविवार सुबह बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने लिए गई विद्युत विभाग की टीम पर सरिये से हमला किया गया। जिसमें दो जेई और एक संविदा कर्मी को चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा मौके से भाग गया है। आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसडीओ राजदीप सिंह के मुताबिक आजाद नगर निवासी सोनी के घर बिजली चोरी की सूचना मिली थी। जांच के लिए एसडीओ मंडी समिति बिजली घर से जेई राजेंद्र, महेंद्र सिंह, संविदाकर्मी अरुण किशोर सहित 12 लोग मौके पर गए। उन्होंने सोनी के मकान का गेट खुलवाकर जांच की तो पाया कि घर के अंदर लगे मीटर तक पहुंचने वाले तार में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली टीम इसका वीडियो बनाने लगी। आरोप है कि सोनी के पति पवन शर्मा एवं एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो बनाने का विरोध किया। धमकी दी कि संगीन मामले में फंसा देंगे। इसी पर बात बढ़ गई। आरोप कि पवन आदि ने बिजली टीम पर सरिये से हमला कर दिया जिसमें जेई महेंद्र, राजेंद्र और संविदा कर्मी अरुण किशोर घायल हो गए। टीम के सदस्यों ने वहां से भागकर जान बचाई तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर सोनी, पवन सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन लोगों को चोट लगी है उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन



आरोपी बोला.. घर में घुसकर बिजली टीम ने की अभद्रता
मुरादाबाद। इस प्रकरण में आरोपी पवन ने मझोला थाने में पूछताछ के दौरान बताया कि उसने दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री के पोर्टल पर बिजली के संबंध में शिकायत की थी। तार में कट लगने की जानकारी उसने खुद दी थी। कोई चोरी नहीं की जा रही थी। पवन ने आरोप लगाया कि बिजली टीम ने चेकिंग के बहाने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की। दो लोगों द्वारा 12 सदस्यीय बिजली टीम को पीटने का आरोप गलत है। अगर पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करे तो सच्चाई का पता लग जाएगा। हालांकि एसएचओ के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में आ रहा है कि विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed