{"_id":"5cfd68b8bdec2207490a1a73","slug":"15601112808-moradabad-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कैंची के दो हिस्से कर दोनों हाथों से बच्चों पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक कैंची के दो हिस्से कर दोनों हाथों से बच्चों पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा के निर्मलपुर गांव में रविवार की रात को साढे़ दस बजे एक महिला और उसके बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए। ये आवाजें गांव में ही रहने वाले दर्जी रोहताश सिंह के घर से आ रही थी, ग्रामीण वहां पर पहुंचे तो रोहताश की दो बेटियां और दो बेटे खून से लथपथ हालत में पडे़ थे, पास ही उनकी मां रो रही थी और बच्चों को अस्पताल ले चलने की गुहार लगा रही थी।
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी की तो रोहताश की पत्नी कलावती ने बताया कि चारों बच्चों पर किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही हमला किया है। हमला उस वक्त किया गया जब चारों बच्चे और वह छत पर सो रही थी। उसने बताया कि पति ने ये हमला कैंची से किया है, उसने कैंची के दो हिस्से कर लिए थे, जिसकी एक एक पत्ती को एक एक हाथ में पकड़ लिया था और दोनो हाथों से एक साथ बच्चों पर हमला किया। इस वीभत्स और रूह कंपा देने वाली वारदात की जानकारी पाकर ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों ने फोन कर पुलिस को दी। जख्मी बच्चों को उपचार के लिए ठाकुरद्वारा स्थित अस्पताल ले जाया गया, सूचना पर पुलिस की एक टीम गांव में और दूसरी टीम अस्पताल पहुंची। अस्पताल में रोहताश के चारों बच्चों शिवानी (16), सलोनी (15), रवि (14), आकाश (8) का उपचार किया गया, रवि की हालत गंभीर थी। रवि ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जानलेवा हमले में जख्मी शिवानी, सलोनी और रवि को को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पत्नी और ग्रामीणों ने आरोपी रोहताश की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है, पुलिस ने गांव में जाकर जांच की तो वहां पर कैची की एक पत्ती भी बरामद हुई है।
पत्नी ने शोर मचाया तो उस पर भी किया हमला
मुरादाबाद। रोहताश की पत्नी कलावती ने बताया कि चारों बच्चों पर हमले की वजह से जब उनकी चींखे निकली तो वह भी नींद से जाग गई, उसने बच्चों पर हो रहे हमले का विरोध जताया तो पति ने कैंची से उस पर भी हमला करने की कोशिश की, उसने किसी तरह पति से खुद को बचाया। इस दौरान ही ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला, इस वारदात से कलावती के साथ ही पूरा गांव सहमा हुआ है।
विज्ञापन
हमले के पीछे तंत्र क्रिया या आर्थिक तंगी..
मुरादाबाद। दर्जी रोहताश ने अपने चारों बच्चों पर इतनी क्रूरता से हमला क्यों किया? ये स्पष्ट नहीं हो सका है। कोई इसे तंत्र क्रिया के कारण हमला करना बता रहा है तो कोई इस हमले के पीछे की वजह रोहताश की आर्थिक तंगी बता रहा है। पत्नी कलावती ने बताया कि चारों बच्चों और उसको लेकर दर्जी रोहताश रविवार सुबह जंगल भी गया था, जहां पर उसने पत्नी और बच्चों से काम करवाया। घर के ईंधन के लिए लकड़ियां इकट्टी करवाई, वहां से घर आए तो वह शाम को घर से चला गया था। जबकि कलावती और बच्चे छत पर जाकर सो गए। पत्नी ने बताया कि पिछले करीब एक माह से पति अजीब तरह की हरकतें कर रहा था, रोहताश की कालावाला गांव में दुकान है, वह पिछले एक माह से गुमसुम भी रहने लगा था। पूछने पर कुछ बताता नहीं था। रोहताश ने चाराें बच्चों पर जानलेवा हमला क्यों किया , इस बारे में कलावती ने जानकारी होने से इंकार किया है।